पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सनातन के विरोधी
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सनातन के विरोधी है-रावल
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सनातन धर्म के प्रति पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर धरना प्रर्दशन की चेतावनी दी है इसका भाजपा नगर मंडल सिरोही पुर जोर शब्दो में निंदा करता है।पूर्व विधायक सनातन धर्म के विरोध में बार बार अनर्गल शब्द और बार बार सनातम धर्म का विरोध करते है जो उचित नही है।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आदर्श विद्या मंदिर पिछले 30 वर्षों से रामझरोखा परिसर में विद्या मंदिर में निर्विवादित चल रहा है जिसका समय-समय पर भवन किराया,लाइट बिल भरा जा रहा है। इस विद्यालय परिषद के लिए आज तक किसी सनातनी को कोई विरोध नहीं है एवं विद्यालय में सारे सनातनी बालक पढ़ते हैं पूर्व विधायक इसका बार-बार विरोध करते है। शुरू से ही पूर्व विधायक लोढ़ा सनातनी विरोधी है जैसे राम मंदिर के बारे में बयान बाजी करना,हिन्दू संस्कृति पर बार बार कुठाराघात करना।जिसमे कालंद्री एवं सिरोही में बड़े बड़े मदरसे बन एवम चल रहे है,जिसका कोई विरोध नही है।और मदरसा में पढ़ने वाले बालको की मानसिकता कैसी है वो जग जनता है। प्राचीन परंपरा के अनुसार एक मंदिर के साथ गुरुकुल की परंपरा रही है विद्या मंदिर आज के युग में आधुनिक गुरुकुल है जिसमें देश के लिए सेवा निधि प्रतिवर्ष पचाश लाख रुपए सग्रह करके अभाव ग्रस्त लोगों के लिए भेजते है .यहा पढ़ने वाले बालक के जीवन मे संस्कार व संस्कृति दिखती है और यहां से पढ़ने वाले बालक देशभक्त ही होते है। आज देश का अच्छा वातावरण बन रहा है इसमें विद्या मंदिर के बालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


