राजस्थान
Trending

सिरोही रामपुरा गांव में स्त्री रोग जांच शिविर आयोजित

कुल 205 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया।

 

सिरोही के समीप रामपुर गांव में रविवार को स्त्री रोग जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसबीआई फाउंडेशन एवं आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 205 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया।

शिविर में महिलाओं की कमजोरी, मधुमेह, सफेद पानी की समस्या, मासिक धर्म की अनियमितता, जननांगों में खुजली, बार-बार संक्रमण, अधिक दर्द के साथ पीरियड्स आना, पेट दर्द सहित अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की जांच की गई।

 

आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला परियोजना समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में फिजिशियन डॉ. हिमांशु शर्मा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशी कुलदीप द्वारा महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को संस्था की ओर से निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!