सारणेश्वर महादेव मंदिर में सांसद, कलेक्टर समेत अधिकारियों ने किया श्रमदान, साफ किया कचरा

राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान की संकल्पना के साथ रविवार को सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम किया । सांसद लुंबाराम चौधरी व कलेक्टर अल्पा चौधरी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों परिसर में झाडू लगा सफाई कर कचरा एकत्रित किया। सांसद लुंबाराम चौधरी ने सभी को साफ सफाई रखने व देश को स्वच्छ रखने के संबंध में स्वच्छता की शपथ दिलवाई। सांसद चौधरी ने आमजन से संवाद भी किया तथा उनकी ओर से बताई गई समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
एडीएम डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन दामोदर देवासी, शिक्षा विभाग के कांतिलाल आर्य एवं अजय माथुर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरलाल मीणा, सीपीओ सियाराम मीणा, उद्यानिकी के उपनिदेशक हेमराज मीणा, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम विश्नोई, चिराग रावल, मणिदेवी समेत जिला स्तरीय अधिकारी, आमजन व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



