राजस्थान
Trending

भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा चुरलीखेडा, पुरावत फली, बारावाफली, ड़ोलीफली एवं नवीन भावरी के राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.

पिण्डवाडा

भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा चुरलीखेडा, पुरावत फली, बारावाफली, ड़ोलीफली एवं नवीन भावरी के राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.

भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वेटर वितरण का निर्णय लिया जाकर कुल 1200 स्वेटर वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसी क्रम में आज परिषद् द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरलीखेडा (ईसरा) के 56, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरावतफली (ईसरा) के 94, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारावाफ़ली (ईसरा) के 47, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोलीफली (भीमाना) के 61 एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नवीन भावरी(सरुपगंज) के 52 कुल 310 विधार्थियो को ऊनी वस्त्र (स्वेटर) वितरित किये गये. इस वर्ष परिषद् शाखा द्वारा अब तक 378 स्वेटर वितरित किये जा चुके हैं.

इस अवसर पर परिषद् के जसवन्त सिंह चौहान द्वारा स्वच्छता के प्रति विधार्थियों को जागरूक किया गया तथा परिषद के भेराराम कुम्हार द्वारा विधार्थियो को नियमित विधालय आने एंव गुरुजनो के मार्गदर्शन में नियमित शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया. स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान उनकी ख़ुशी बयां कर रही थी. सम्बंधित संस्था प्रधानों द्वारा इस नेक कार्य हेतु परिषद् की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी. कार्यक्रम पश्चात परिषद् सदस्यों द्वारा वास्तानेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन कर जगत कल्याण की कामना की गयी.
इस अवसर पर परिषद के शाखा अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान, धर्मेन्द्र खण्डेलवाल, अशोक प्रजापत, महेश ओझा, अतुल गोखे, जयेशभाई पटेल, उषा गोखे, अंजू खण्डेलवाल, कल्पना पटेल, आदित्य खण्डेलवाल, अशोक सुथार, वन्दन प्रजापत एंव विधालय के राजेश कुमार गौड़, प्रकाश एस. पुरोहित, सुरेश, नितिन, रमेश सिंह, नजीर खान, बाबूलाल, लालूराम, योगेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, पुनीत, अरविन्द, शांतिलाल, सवाराम, प्रकाश.पुरोहित, मोनिका सैनी, आकांक्षा चौधरी, रचना कुमारी, रामाराम, महबूब खान, लक्ष्मण लाल देवासी, सवाराम भील, महिपाल सिंह देवड़ा, आदि द्वारा उपस्थित होकर विशेष सहयोग किया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!