Uncategorized
Trending

आदर्श सोसायटी की 3676 इमूवेबल प्रॉपर्टीज का वैल्यूएशन किया जाएगा

आदर्श कोआपरेटिव सोसायटी के घोटालों को लेकर ईडी जयपुर कार्यालय के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने को-ऑपरेटिव सोसायटी की देश के विभिन्न राज्यों में 3676 इमूवेबल प्रॉपर्टीज को ईडी की ओर से सीज कर रखा है।

इसका वैल्यूएशन करने के लिए 8 दिसंबर को आदेश जारी कर इसका वैल्यूएशन करवाने का काम गुजरात के मूल्यांकन रजिस्ट्रार अमित भट्ट को सौपा है। ईडी ने वैल्यूअर को 11 नवंबर 2025 को इन 3676 अचल संपत्तियों की डिटेल भेजी थी। जानकारी के अनुसार सिरोही की इस आदर्श कोऑपरेटिव सोसायटी का मुख्यालय अहमदाबाद होने से भारत सरकार ने सोसायटी में 14 हजार करोड़ का घोटाले का भंडाफोड़ होने पर इसकी जांच एजेंसीज ईडी, इनकम टैक्स, एसएफआईओ, एसओजी ने जांच शुरू की आैर इनके संचालक मंडल के डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर जांच रिपोर्ट के बाद पीएमएलए एक्ट 2002 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आगे की जांच में अचल संपत्तियों के वैल्यूएशन की जरूरत होने पर ईडी ने आदेश जारी किए।

भारत सरकार ने सोसायटी में रिटायर्ड आईएएस एच एस पटेल को एडमिनिस्ट्रेटर लगा रखा है। सोसायटी डायरेक्टरों के खिलाफ जयपुर में एसओजी कोर्ट में केस चल रहा है देश की सुप्रीम कोर्ट व कई राज्यों के हाई कोर्ट में केस चल रहे हैं। डायरेक्टरों को जमानत नहीं मिलने से वे लंबे समय से राजस्थान के जेल में बंद है। इस सोसायटी में 21 लाख जमाकर्ताओं के 14 हजार करोड़ रुपए फंसे हैं। इस सोसायटी की देशभर में 800 से अधिक शाखाएं कार्यरत थी। एक डायरेक्टर वीरेंद्र मोदी की तो मृत्यु हो गई है। सिरोही, पाली व जालोर जिले के लोगों के बड़ी संख्या में पैसे फंसे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!