Uncategorized
Trending
आबूरोड में श्याम बाबा मंदिर का गर्भ गृह निर्माण शुरू:हर घर से पांच-पांच ईंटें लाने का आग्रह

आबूरोड में श्री साईं लखदातार श्याम मंदिर के खाटू श्याम मंदिर के गर्भ गृह का निर्माण कार्य विधि-विधान से शुरू हो गया है। पंडित चंपेश जोशी और विजय जोशी ने पूजा-अर्चना के साथ इस कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी श्याम भक्तों ने जयकारे लगाए और भक्तिभाव से पूजा-पाठ में हिस्सा लिया। मंदिर समिति ने गर्भ गृह निर्माण के लिए हर घर से पांच-पांच ईंटें लाने का आग्रह किया था, जिसमें भक्तों ने सहयोग किया।
इस पूजन कार्यक्रम में पार्षद रमेश वैष्णव, संजय शर्मा, कीर्ति नांबियार, निरंजन नायक, कमलेश अग्रवाल, आशीष गर्ग, धीरज अग्रवाल, पिंकी शर्मा, हिना कुमावत, अनीता वैष्णव, सराहा नायक और बिंदु नांबियार सहित कई अन्य श्याम भक्त उपस्थित रहे।

